बंद करे

ग्राम रक्सा में ताप विद्युत परियोजना हेतु भूमि अर्जन की अधिसूचना

ग्राम रक्सा में ताप विद्युत परियोजना हेतु भूमि अर्जन की अधिसूचना
शीर्षक विवरण आरंभ तिथि अंतिम तिथि फ़ाइल
ग्राम रक्सा में ताप विद्युत परियोजना हेतु भूमि अर्जन की अधिसूचना

चूंकि राज्य शासन को यह प्रतीत होता है कि अनुसूची के खाने (2) से (5) वर्णित भूमि कॉलम 06 में उल्लेखित प्रयोजन के लिए राज्य सरकार, न्‍यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित 2×800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के संचालन हेतु जिला अनूपपुर तहसील अनूपपुर अन्तर्गत ग्राम रक्‍सा की 35.341 हे. निजी भूमियों का अर्जन करना चाहती है। परियोजना हेतु भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 (क्रमांक 30 सन् 2013) की धारा 4, धारा 5, धारा 6, धारा 7, एवं धारा 8 के तहत कार्यवाही की जाकर सामाजिक समाघात प्रतिवेदन रिपोर्ट, सामाजिक समाघात प्रबंधन योजना, विशेषज्ञ समूह की अनुशंसा एवं कलेक्टर की अनुशंसा को अभिलिखित किया जाकर दो दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन एवं अनूपपुर जिले की वेबसाइट में अपलोड भी किया गया है। साथ ही न्‍यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अनूपपुर जिले के तहसील अनूपपुर में प्रभावित भूमियाँ ग्राम रक्‍सा की 35.341हे. निजी भूमियों के अर्जन हेतु मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2015 के नियम 09 के अनुसार पूर्व सहमति प्राप्त की जा चुकी है। परियोजना क्षेत्र से प्रभावित भूमि स्वामियों के द्वारा 80 प्रतिशत से ज्यादा सहमति प्रदान की गई है।

05/06/2026 05/08/2026 देखें (1 MB)