बंद करे

घोषणाएँ

Filter Past घोषणाएँ

To
घोषणाएँ
शीर्षक विवरण आरंभ तिथि अंतिम तिथि फ़ाइल
कोलमी ग्राम में ताप विद्युत परियोजना हेतु भूमि अर्जन संबंधी अधिसूचना

चूंकि राज्य शासन को यह प्रतीत होता है कि अनुसूची के खाने (2) से (5) वर्णित भूमि कॉलम 06 में उल्लेखित प्रयोजन के लिए राज्य सरकार, न्‍यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित 800×2 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के संचालन हेतुजिला अनूपपुर तहसील अनूपपुर अन्तर्गत ग्राम कोलमी की 6.625हे. निजी भूमियों का अर्जन करना चाहती है। परियोजना हेतु भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 (क्रमांक 30 सन् 2013) की धारा 4, धारा 5, धारा 6, धारा 7, एवं धारा 8 के तहत कार्यवाही की जाकर सामाजिक समाघात प्रतिवेदन रिपोर्ट, सामाजिक समाघात प्रबंधन योजना, विशेषज्ञ समूह की अनुशंसा एवं कलेक्टर की अनुशंसा को अभिलिखित किया जाकर दो दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन एवं अनूपपुर जिले की वेबसाइट में अपलोड भी किया गया है। साथ ही न्‍यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अनूपपुर जिले के तहसील अनूपपुर में प्रभावित भूमियाँ ग्राम कोलमी की 6.625हे. निजी भूमियों के अर्जन हेतु मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2015 के नियम 09 के अनुसार पूर्व सहमति प्राप्त की जा चुकी है। परियोजना क्षेत्र से प्रभावित भूमि स्वामियों के द्वारा 80 प्रतिशत से ज्यादा सहमति प्रदान की गई है।

05/06/2026 05/08/2026 देखें (1 MB)
ग्राम रक्सा में ताप विद्युत परियोजना हेतु भूमि अर्जन की अधिसूचना

चूंकि राज्य शासन को यह प्रतीत होता है कि अनुसूची के खाने (2) से (5) वर्णित भूमि कॉलम 06 में उल्लेखित प्रयोजन के लिए राज्य सरकार, न्‍यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित 2×800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के संचालन हेतु जिला अनूपपुर तहसील अनूपपुर अन्तर्गत ग्राम रक्‍सा की 35.341 हे. निजी भूमियों का अर्जन करना चाहती है। परियोजना हेतु भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 (क्रमांक 30 सन् 2013) की धारा 4, धारा 5, धारा 6, धारा 7, एवं धारा 8 के तहत कार्यवाही की जाकर सामाजिक समाघात प्रतिवेदन रिपोर्ट, सामाजिक समाघात प्रबंधन योजना, विशेषज्ञ समूह की अनुशंसा एवं कलेक्टर की अनुशंसा को अभिलिखित किया जाकर दो दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन एवं अनूपपुर जिले की वेबसाइट में अपलोड भी किया गया है। साथ ही न्‍यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अनूपपुर जिले के तहसील अनूपपुर में प्रभावित भूमियाँ ग्राम रक्‍सा की 35.341हे. निजी भूमियों के अर्जन हेतु मध्यप्रदेश भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2015 के नियम 09 के अनुसार पूर्व सहमति प्राप्त की जा चुकी है। परियोजना क्षेत्र से प्रभावित भूमि स्वामियों के द्वारा 80 प्रतिशत से ज्यादा सहमति प्रदान की गई है।

05/06/2026 05/08/2026 देखें (1 MB)
प्रस्तावित 4×800 मेगावाट अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना (रिजर्वायर एवं एनीकट निर्माण) हेतु सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (एसआईए) प्रतिवेदन, कोतमा तहसील, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश

प्रस्तावित 4×800 मेगावाट अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना (रिजर्वायर एवं एनीकट), जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश हेतु अंतिम सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन(SIA) रिपोर्ट। इस रिपोर्ट में भूमि अधिग्रहण से होने वाले संभावित सामाजिक प्रभावों, प्रभावित परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, हितधारकों से परामर्श, प्रभाव शमन उपायों तथा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के अनुरूप पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) प्रावधानों का विवरण प्रस्तुत किया गया है।

10/07/2026 31/07/2026 देखें (7 MB)
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, अनूपपुर, जिला अनूपपुर (म. प्र.)

एतद् द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि न्यूजोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अनूपपुर के ताप विद्युत परियोजना के लिये अर्जन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उक्त भूमि का अर्जन की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर में भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 (क्रमांक 30 सन 2013) के तहत की जा रही है। उक्त अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्यवाही चलनशील है। उक्त भूमि के अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव हेतु निर्धारण दल द्वारा सामाजिक प्रभाव प्रतिवेदन एवं सामाजिक प्रभाव प्रबंधन योजना का प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत किया गया है। उक्त सामाजिक प्रभाव प्रतिवेदन एवं प्रबंधन योजना की एक प्रति सर्वसाधारण के अवलोकन हेतु संलग्न है।

23/04/2026 24/05/2026 देखें (501 KB)
कार्यालय कलेक्टर, जिला–अनूपपुर (म.प्र.)

    आदेश

              न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित 2 × 800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना की स्थापना के लिए, ग्राम रक्सा एवं कोलमी तहसील अनूपपुर, जिला अनूपपुर की निम्नानुसार भूमियों का अधिग्रहण भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिनियम, 2013 के तहत परियोजना की स्थापना के लिए, निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रस्तावित है।

19/01/2026 15/03/2026 देखें (344 KB)
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कोतमा,जिला-अनूपपुर(म.प्र.)

एतदद्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार मेसर्स अनूपपुर थर्मल एनर्जी म.प्र. प्राइवेट लिमिटेड कोतमा ताप विद्युत परियायेजा के प्रस्तावित रेलवे कॉरीडोर के लिये जिला अनूपपुर अन्तर्गत ग्राम कटकोना, बैहाटोला,डोगरियाखुर्द,भाटाडांड, मेनटोला,कोरियाखुर्द,कोठी  एवं तरसिली की निजी भूमियो को अर्जन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उक्त  भूमियों का अर्जन की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर मंे भूमि अर्जन,पुनर्वासन और पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013(क्रमांक 30 सन 2013) के तहत की जा रही है। उक्त अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रक्रिया प्रचलनशील है। उक्त भूमियां के अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक समाघात हेतु निर्धारण दल द्वारा सामाजिक समाघात प्रतिवेदन एवं सामाजिक समाघात प्रबंध योजना का प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत किया गया है। उक्त सामाजिक समाघात प्रतिवेदन एवं प्रबंध योजना की एक प्रति सर्वसाधारण के अवलोकन हेतु संलग्न है।

2/   भूमि अर्जन पुर्नवासन और पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और  पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा-6 के प्रावधान के तहत सामाजिक समाघात निर्धारण के लिये परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों/ग्रामों में लोकसुनवाई  शिविर आयोजन किया जाना है। उक्त संबंध मं निम्नानुसार लोकसुनर्वाई  शविर हेतु तिथि व स्थान निर्धारित की जाती है।

26/12/2025 28/02/2026 देखें (325 KB)
कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कोतमा,जिला-अनूपपुर(म.प्र.)

संसोधित-अधिसूचना 

एतद द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार, मेसर्स अनूपपुर थर्मल एनर्जी म.प्र. प्राइवेट लिमिटेड कोतमा ताप विद्युत परियोजना के प्रस्तावित रेलवे कॉरीडोर के लिये जिला अनूपपुर अन्तर्गत ग्राम कटकोना, बैहाटोला,डोगरियाखुर्द,भाटाडांड, मैनटोला,कोरियाखुर्द,कोठी  एवं तरसिली की निजी भूमियो को अर्जन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उक्त  भूमियों का अर्जन की कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर में भूमि अर्जन,पुनर्वासन और पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013(क्रमांक 30 सन 2013) के तहत की जा रही है। उक्त अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रक्रिया प्रचलनशील है। उक्त भूमियों के अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक समाघात हेतु निर्धारण दल द्वारा सामाजिक समाघात प्रतिवेदन एवं सामाजिक समाघात प्रबंध योजना का प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत किया गया है। उक्त सामाजिक समाघात प्रतिवेदन एवं प्रबंध योजना की एक प्रति सर्वसाधारण के अवलोकन हेतु संलग्न है।

2/   भूमि अर्जन, पुर्नवासन और पुर्नव्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और  पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-6 के प्रावधान के तहत सामाजिक समाघात निर्धारण के लिये परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों/ग्रामों में लोकसुनवाई  शिविर आयोजन किया जाना है।

26/12/2025 28/02/2026 देखें (210 KB)
निविदा फार्म जमा करने एंव निविदा खोलने के दिनांक में परिर्वतन के संबंध सूचना

कार्यालय जिला स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम.), जिला अनूपपुर, के द्वारा दिनांक 20-21/06/2019 को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित निविदा फार्म जमा करने एंव निविदा खोलने के दिनांक में परिर्वतन के संबंध सूचना|

05/07/2019 10/07/2019 देखें (349 KB)
निर्वाचन की सूचना

लोकसभा निर्वाचन की सूचना 2019

02/04/2019 29/04/2019 देखें (786 KB)